फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कार पर हाइटेंशन विद्युत लाइन का खंभा गिरा, दरोगा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो समाचार)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। जानसठ व खतौली मार्ग पर गांव भलेड़ी के पास अनियंत्रित कार हाइटेंशन लाइन के खंभे से टकरा गई। हादसे में खंभा टूटकर कार के ऊपर गिर गया, जिससे कार सवार दरोगा घायल हो गया। उस वक्त हाइटेंशन विद्युत लाइन की आपूर्ति चालू थी। तारों के आपस में टकराने से फाल्ट होते ही विद्युत लाइन बंद हो गई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

जिला बागपत के बड़ौत निवासी दरोगा सुरेश पाल की फिलहाल तैनाती जिला बिजनौर की शहर कोतवाली में है। रविवार को वह अपनी कार से बिजनौर से मेरठ के लिए चले थे। दरोगा को मेरठ से प्रयागराज जाने के लिए रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठना था। दोपहर के समय दरोगा कार से जानसठ व खतौली मार्ग पर गांव भलेड़ी के पास पहुंचा तो सामने से अचानक सड़क पर साइकिल सवार आ गया। साइकिल सवार को बचाने के लिए कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 11 हजार की विद्युत लाइन के खंभे से जा टकराई। कार की टक्कर से खंभा टूट गया। पुलिस ने घायल दरोगा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें