फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कुकर्म में असफल होने पर पांच साल के बालक की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा। गांव बहादरपुर में अनुसूचित जाति के पांच वर्षीय बालक विशाल को उसके रिश्ते के मामा ने कुकर्म के इरादे से ले जाकर गला रेतकर हत्या कर दी। बालक का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने आरोपी मामा व उसके साथी को हिरासत में लिया है। एसएसपी अभिषेक सिंह ने पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव मेघाखेड़ी निवासी सुनील का पांच वर्षीय पुत्र विशाल दशहरा का मेला देखने के लिए शनिवार को अपनी मां बालेश के साथ सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बहादरपुर में अपने नाना प्रभु के यहां आया था।



बृहस्पतिवार सुबह लगभग आठ बजे खाना खाकर वह घर से खेलने चला गया। बाहर बजे तक वह वापस नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। दोपहर बाद लगभग तीन बजे बालक का शव गांव निवासी किसान सुनील के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। सूचना पाकर एसएसपी अभिषेक सिंह, एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत व सीओ रूपाली राय मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन




सीओ नई मंडी रूपाली राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी दोनों बालक को कुकर्म के इरादे से लेकर गए थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि मृतक बालक के रिश्ते के मामा बहादरपुर निवासी अजय व उसके साथी निर्दोष को हिरासत में लिया है। मौके से हत्या में प्रयुक्त टूटा ब्लेड व आरोपी मामा की शर्ट का कटा कपड़ा बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें