फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी पर लगाया 4.62 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
-जांच के दौरान विसंगति मिलने पर 12 लाख से अधिक का माल अधिग्रहित किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राज्य वस्तु एवं सेवाकर (एसजी-एसटी) की एसआईबी यूनिट ने रुड़की रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर सर्वे किया। कंपनी में लगभग 15 घंटे से अधिक छानबीन की गई। जांच के दौरान विसंगति मिलने पर 12 लाख से अधिक का माल अधिग्रहित किया गया, जबकि कार्रवाई के बाद 4.62 लाख रुपये का जुर्माना जमा कराया गया।
विज्ञापन

एसजी-एसटी के एसआईबी यूनिट के संयुक्त आयुक्त सिद्धेश दीक्षित ने बताया कि शिकायत के बाद रामपुरी में प्रतीक गुड्स कॅरियर ट्रांसपोर्टेशन कंपनी पर सर्वे किया गया। एसआईबी के उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ल के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच कराई गई। जांच लगभग 15 घंटे से अधिक चली। सर्वे में कंपनी के ट्रांसपोर्टेशन रिकाॅर्ड में विसंगतियां मिली हैं। माल का आवागमन नियमों के हिसाब से नहीं पाया गया। इसके चलते तत्काल कार्रवाई कर कंपनी पर 12,87,115 रुपये का माल अधिग्रहित किया गया। हेराफेरी के मामले को लेकर कंपनी के विरुद्ध 4.62 लाख रुपये का जुर्माना तत्काल जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें