फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में छात्रों के बीच मारपीट, अफरातफरी मची

विज्ञापन
विज्ञापन
बस में छात्रों के बीच मारपीट
विज्ञापन

खतौली। बस में सीट पर बैठने को लेकर छात्रों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट से बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस चालक और परिचालक ने बमुश्किल छात्रों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मीरापुर की ओर से आ रही प्राइवेट बस में मंगलवार की सुबह छात्र कालेज में आ रहे थे। बस में सीट पर बैठने को लेकर छात्रों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। छात्रों के हंगामा करने पर चालक ने बस को रोक लिया। चालक और परिचालक ने छात्रों को काफी देर तक समझाया। सभी छात्रों को सीट पर बैठवाया, तब कहीं जाकर छात्रों के बीच मामला शांत हो सका। करीब आधा घंटे बाद बस चल सकी। बता दें कि मीरापुर रोड और लाडपुर गांव में कई बसों में सवार छात्रों के बीच मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले वर्ष लाड़पुर गांव में तो छात्रों के बीच कहासुनी होने पर दूसरे गांव के छात्रों को बस में लाड़पुर के ग्रामीणों और महिलाओं ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें