फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तिसंग में लाठी-डंडों से पीटकर किसान की हत्या

विज्ञापन
जानसठ कोतवाली में गांव तिसंग में राजकुमार की हत्या करने का आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसठ। तिसंग गांव में नाली खुलवाने को लेकर हुए विवाद में किसान राजकुमार सैनी (55) पर लाठी डंडों से पड़ोसियों ने हमला कर दिया। घायल को परिजन गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। पीड़ित पक्ष ने पड़ोसी और उसके बेटे-बेटी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि गांव तिसंग में राजकुमार हत्याकांड में नामजद तीनों आरोपियों सतेंद्र पुत्र चंद्रभान उसका पुत्र कपिल और पुत्री सिंधू को पकड़ लिया है। तिसंग में सतेंद्र पुत्र चंद्रभान का घेर और राजकुमार सैनी का घर पास-पास है। दोनों पक्षों के बीच नाली को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार सुबह ग्राम पंचायत की ओर से राजमिस्त्री नाली ठीक करने पहुंचा था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि पड़ोसी सतेंद्र विश्वकर्मा ने अपने बेटे कपिल और बेटी सिंधू के साथ घर में घुसकर राजकुमार पर लाठी डंडों, ईंटों और लोहे के तस्ले से हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर घायल हो गया।
आरोपी उसे खींचते हुए बाहर ले गए और मारपीट की। कुछ देर बाद हमलावर उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। परिजन घायल को लेकर जानसठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव शर्मा पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के पुत्र अंकुर ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। सीओ जानसठ यतेंद्र सिंह नागर का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

हत्या के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक ग्रामीण पत्नी का नाम जयवती है। मृतक के तीन बेटी और एक बेटा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है, इकलौते पुत्र भी शादीशुदा है। एक पुत्री अविवाहित है।
विज्ञापन

जानसठ कोतवाली में गांव तिसंग में राजकुमार की हत्या करने का आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने - फोटो : संवाद

जानसठ कोतवाली में गांव तिसंग में राजकुमार की हत्या करने का आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने - फोटो : संवाद

जानसठ कोतवाली में गांव तिसंग में राजकुमार की हत्या करने का आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने - फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें