मुजफ्फरनगर। बरसात के दिनों में जल भराव से परेशान रहने वाले नई मंडी क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। नगर पालिका जल निकासी के लिए भोपा रोड फ्लाईओवर के नीचे से विश्वकर्मा चौक तक नाला निर्माण कराएगी। जिसके लिए 1.97 करोड़ का बजट प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है।
नई मंडी क्षेत्र में निकासी की समस्या काफी पुरानी है। बारिश के बाद वहां घंटो तक जल भराव रहता है। भोपा रोड फ्लाई ओवर से नीचे निकासी की बेहतर व्यवस्था न होने के कारण जल भराव हो जाता है। अक्सर आसपास की कॉलोनियों में बारिश का पानी घरों में भी प्रवेश कर जाता है।
काफी दिनों से फ्लाईओवर के नीचे से विश्वकर्मा चौक तक निकासी के लिए नाला निर्माण की मांग उठ रही थी। पालिका ईओ डॉ.प्रज्ञा सिंह ने बताया कि चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर नाला निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि पालिका बोर्ड की ओर से भी बजट प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है।ि