आर्य एकेडमी में अतिथियों का स्वागत करते हुए : स्रोत आयोजक
- फोटो : पीलीभीत- गोरखपुर एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़।
मुजफ्फरनगर। आर्य एकेडमी में आयोजित किक बॉक्सिंग वूमेन लीग में सूर्य देव इंटरनेशनल एकेडमी की खिलाड़ी अंशु और मुस्कान ने अपने-अपने भार वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किए। मुख्य अतिथि उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम बिश्नोई ने शुभारंभ किया। मेजबान आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल की रुहानिका ने स्वर्ण और गीतिका चौधरी, इवांसी, पावनी ने भी पदक जीते। खेल मंत्रालय और खेलो इंडिया अभियान के तहत अस्मिता किक बॉक्सिंग लीग के बाद दिसंबर तक काबिल खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। पहले स्थान के लिए आठ हजार, दूसरे स्थान के लिए छह हजार और तीसरे स्थान के लिए चार हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर राखी आर्य, मनोज कुमार आर्य, प्रहलाद सैनी मौजूद रहे।