फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौला गांव से किसानों के काफिले ने किया कूच

विज्ञापन
फोटो कैप्सन बुढ़ाना 31द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ1 में जौला गांव के मदरसे में आयोजित पंचायत में गाजीपुर ब? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। जौला गांव की पंचायत में लिए गए निर्णय के अनुसार गांव के सैकड़ों किसानों का काफिला ट्रैक्टर और कार द्वारा गाजीपुर बॉर्डर की ओर बढ़ गया। रसूलपुर दभेड़ी गांव से भी रिजवान और आमिर राणा के नेतृत्व में किसानों का काफिला धरना स्थल की ओर रवाना हुआ।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर तहसील क्षेत्र के गांवों में मीटिंग और पंचायतों का दौर आरंभ हो गया है। रविवार को जौला गांव के मदरसे में ग्रामीणों की पंचायत हुई। युवा नेता मौ. आरिफ ने कहा कि केंद्र सरकार किसान को बर्बाद करने पर तुली हुई है। देश का किसान ऐसी सरकार को अब अधिक दिनो तक बर्दाश्त नही करेगा। पूर्व प्रधान हाजी जमशेद ने कहा कि किसान के हक की लड़ाई लड़ रहे अपने नेता के आंखों के आंसू किसान बर्दाश्त नहीं करेगा। पंचायत में लिए गए निर्णय के अनुसार किसान गाजीपुर बॉर्डर की ओर रवाना हुआ। पंचायत में पूर्व प्रधान मुन्ना, बाबू, ताहिर ठेकेदार, जब्बार, इरशाद आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता गुलाम मौहम्मद जौला ने और संचालन मौ. आरिफ ने किया। दूसरी ओर रसूलपुर दभेड़ी गांव में हुई ग्रामीणों की मीटिंग में गाजीपुर बॉर्डर धरने पर जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें