फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: शौचालय के गड्ढे में गिरकर मासूम बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 30 Sep 2022 04:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मासूम बच्चे की शौचालय के गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में मीरापुर के भूम्मा रोड पर बन रहे एक मकान में शौचालय के गड्ढे में गिरकर दो साल के बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन


नई बस्ती में सागर शर्मा पुत्र बबली मकान का निर्माण कर रहा है। निर्माणाधीन मकान में मजदूरों ने गुरुवार को शौचालय के गड्ढे में पानी भर दिया था। शुक्रवार सुबह सागर का दो वर्षीय पुत्र विधान खेलते हुए गड्ढे में जा गिरा। काफी देर बाद मजदूर की नजर पानी में गिरे हुए बच्चे पर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ankita Bhandari Murder:  मेरठ की बहू ने उजागर किए पुलकित के कारनामे- रिजॉर्ट में लड़कियों से होती थी दरिंदगी
विज्ञापन


वहीं शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बच्चे को प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: गुमशुदा की तलाश: मेरठ में सपा विधायक रफीक अंसारी और महापौर सुनीता वर्मा के लापता होने के लगे पोस्टर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें