फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: समस्याओं की बंध गई गठरी, नहीं खुली समाधान की गांठ

Sun, 06 Jul 2025 01:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ/खतौली/बुढ़ाना। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा ने लोगों की शिकायतों को सुना। कुल 55 शिकायत दर्ज की गई, जिनमें चार का मौके पर निस्तारण हुआ। तहसील में एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जनसमस्याएं सुनी गईं। 33 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन

जानसठ तहसील पहुंचे बसायच के कैलाश चंद कबीर ने बताया कि उसकी तीन बीघा कृषि भूमि से संबंधित फाइल गायब है। एक साल से तहसील के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
फिरोजपुर के रहने वाले अनुज कुमार ने बताया कि शुकतीर्थ खादर में प्लॉट खरीदा था। अब उस पर एक अन्य व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। उसने कई बार अधिकारियों को भी इसकी शिकायत की, लेकिन अभी तक कब्जा नहीं हटवाया गया।
विज्ञापन

तालड़ा के सोनू कुमार ने कहा कि मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए जहां से मिट्टी की खुदाई करते थे, उस जगह पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर भी तहसील अधिकारियों ने कब्जा नहीं हटवाया।
डीएम ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली सभी शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम जयेंद्र कुमार, तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, खतौली में एसडीएम राजकुमार भारती, तहसीलदार सतीशचंद बघेल मौजूद रहे।
बुढ़ाना में एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह और एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने समस्या सुनीं। कुल 30 शिकायतों में से छह शिकायतों का मौके पर सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। तहसीलदार महेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

मोहद्दीपुर चार साल बाद भी नहीं कराई गई दीवार
खतौली। भैंसी निवासी विधवा सुमन ने बताया कि नेशनल हाईवे पर उसकी जमीन है। एक वर्ष पूर्व पड़ोसी की दीवार उसके खेत में गिर गई। जिसकी ईंट वहीं पड़ी हुई है। वह कई बार एसडीएम कार्यालय से लेकर डीएम और एसएसपी तक प्रार्थना पत्र दे चुकी है, मगर उसकी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ है।
मोहददीपुर के तौसीफ का कहना है कि वह तीसरी बार संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे हैं। जल निगम की ओर से करीब चार वर्ष पूर्व गांव में टंकी का निर्माण हुआ था, लेकिन बाउंड्री वॉल नहीं कराई गई है। बच्चे टंकी पर चढ़ते हैं। जिससे हादसे का डर लगा रहता है।
मोहल्ला सद्दीक नगर निवासी शबनम ने बताया कि पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए वह तीन वर्ष से चक्कर काट रही है, मगर उसको किसी ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें