फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मोती झील पर 13.5 करोड़ की लागत से तैयार होगा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मोती झील के क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण सेतु निगम कराएगा। निगम की ओर से 13.5 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन


चार माह पहले शामली रोड पर बने मोती झील के पुराने पुल में दरार आ गई थी। पुल के दो बियरिंग में से एक ने काम करना बंद कर दिया था। पिलर में भी खराबी नजर आ रही थी। दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर उसे बंद कर दिया गया था। लोक निर्माण विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर पुल से दोनों ओर लोगों को आवागमन बाधित किया हुआ है।

सेतु निगम गाजियाबाद के उप परियोजना प्रबंधक रित्विक श्रीवास्तव का कहना है कि मोती झील पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण पुन: निर्माण के लिए कार्य योजना में शामिल कर शासन को भेजा गया है। बताया कि शासन से स्वीकृति मिलने के बाद पुल का निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें