फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कॅरिअर मेले में स्वरोजगार के लिए सरकारी योजनाओं से कराया परिचित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शाहपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल जीवना में कॅरिअर मेले का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को विद्यालय की शिक्षा के बाद प्राप्त होने वालेे अवसरों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही स्वरोजगार स्थापित करने के लिए सरकारी योजनाओं और सुविधाओं से भी परिचित कराया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनीता चौधरी ने बताया कि मेले में वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा कर छात्रों को मार्गदर्शन दिया। श्रम प्रवर्तन कार्यालय मेरठ की अधिकारी सुधा तोमर ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य तय कर छात्रों को आगे की रणनीति तय करनी चाहिए। उद्यमी डॉ. डाली सैनी ने अपने अनुभव साझा कर छात्रों को स्वरोजगार की दिशा में बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डीएवी कॉलेज के प्रोफेसर किरनपाल, लघु सिंचाई विभाग में कार्यरत रितु पाल, मनोविज्ञान विषय में पीएचडी छात्रा नियति चौधरी, पशुधन प्रसार अधिकारी नरेश राठी, राजकीय आईटीआई में शिक्षक गोपाल और सीनियर सब इंस्पेक्टर शांतनु, सेवानिवृत्त अशोक मलिक, प्रधानाध्यापिका अंजू वर्मा और नमिता ने छात्रों को संबोधित किया। गांव प्रधान मोहित बालियान ने लक्ष्य निर्धारित कर सही दिशा चुनने के लिए प्रेरित किय। कार्यक्रम में पंख पत्रिका का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें