फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कंपनी बाग के बाहर बनेगा 265 मीटर लंबा नया वेंडिंग जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विकास प्राधिकरण शहर को नया रूप देने में जुटा है। कंपनी बाग के बाहर कियोस्क लगाकर फूड हब बनाने का विचार प्राधिकरण ने लगभग त्याग दिया है। अब मेरठ रोड पर कंपनी बाग की बाउंड्री क्षेत्र के करीब 265 मीटर लंबे भाग में नया वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। फल, सब्जी आदि सहित विभिन्न प्रकार की वस्तुओं की बिक्री के लिए एक नया बाजार विकसित किया जाएगा। प्राधिकरण कार्य योजना बनाने में जुट गया है।
विज्ञापन


शहर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए कंपनी बाग के बाहर करीब ढाई वर्ष पूर्व वेंडिंग जोन बनाए जाने का निर्णय लिया गया था। शुरुआत में इस क्षेत्र को चाट बाजार का नाम देने का निर्णय लिया गया। उसके उपरांत क्षेत्र को फूड हब के रूप में विकसित करने के लिए वहां कुछ कियोस्क आदि स्थापित कराए गए।
एमडीए की ओर से वहां नौ कियोस्क स्थापित कराकर किराए पर तीन वर्ष के लिए उनकी नीलामी भी कराई गई। सूत्रों की माने तो राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को कियोस्क सिस्टम नहीं भाया। उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए वहां पक्की दुकानों का निर्माण कराने की बात कही, जिस पर एमडीए गंभीरता से विचार कर रहा है।
विज्ञापन



वेंडिंग जोन की नई रूपरेखा होगी तैयार: कुंवर बहादुर सिंह
एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि कंपनी बाग के बाहर 265 मीटर लंबे क्षेत्र में वेंडिंग जोन बनाए जाने के लिए नए तरीके से रूपरेखा बनाई जा रही है। वहां पर पक्की दुकानें बनाने का विचार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें