फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चित्तौड़ा से कैलावड़ा तक बनेगी 1.3 किलोमीटर सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



मुजफ्फरनगर। गांव चित्तौड़ा से कैलावड़ा तक सड़क निर्माण की कार्य योजना तैयार की गई है। लोक निर्माण विभाग ने करीब 1.3 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये का बजट बनाया है। जिसे शासन की ओर से भी स्वीकृति मिल गई है।
सड़क बनने से दोनों गांवों के साथ आसपास के क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रस्तावित सड़क के निर्माण से लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

किसानों को भी अपनी उपज खेतों से बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को आवागमन के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार राणा ने बताया कि शासन से बजट की स्वीकृति मिल चुकी है। निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें