फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने कंबलों से लदा कैंटर लूटा

Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। ट्रक से आए बदमाशों ने कंबलों से लदे कैंटर को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने रॉड से चालक की खिड़की तोड़ दिया और तमंचों के बल पर चालक और कंबल के मालिक को नीचे उतारकर गन्ने के खेत में पेड़ से बांध दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों की पिटाई भी की। बदमाशों ने चालक और मालिक से साढे़ 17 हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिए। इसके बाद माल सहित कैंटर लेकर फरार हो गए। एसएसपी एचएन सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सहारनपुर निवासी सचिन पानीपत से कंबल लेकर कैंटर से बुढ़ाना होकर हल्द्वानी जा रहा था। कैंटर में करीब 13 लाख रुपये की कीमत के कंबल थे। कंबल हल्द्वानी की शिवम हैंडलूम एंड टेक्सटाइल कंपनी को दिये जाने थे। कैंटर का चालक सोनीपत निवासी बालिस्टर है। रविवार को रात करीब एक बजे उनका कैंटर बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर मदीनपुर और भैंसाना के बीच पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आए एक ट्रक ने कैंटर को ओवरटेक किया और ट्रक को सड़क के बीच खड़ा कर कैंटर को रोक लिया। इसके बाद ट्रक से उतरे एक दर्जन बदमाशों ने कैंटर को घेर लिया। बदमाशों ने रॉड से मारकर चालक की तरफ की खिड़की का शीशा तोड़ दिया। गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाशों ने चालक बालिस्टर तथा कंबलों के मालिक सचिन को नीचे उतार लिया। बदमाशों ने दोनाें से साढे़ 17 हजार रुपये, मोबाइल फोन आदि लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट की। बदमाशों ने दोनो को गन्ने के खेत में ले जाकर पेड़ से बांध दिया। तीन बदमाश उनके पास बैठ गए। बाकी बदमाश नकदी सहित कंबलों से भरे कैंटर को लूटकर फरार हो गए। प्रात: करीब पांच बजे तीनों बदमाश भी शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के चले जाने पर चालक बालिस्टर और सचिन ने स्वयं को बंधन मुक्त किया तथा घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची तथा बदमाशाें की तलाश की। बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। एसएसपी एचएन सिंह भी सुबह करीब 6 बजे घटनास्थल पर पहुंचे तथा मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने चालक व मालिक से वार्ता की। घटना की रिपोर्ट सचिन ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध कोतवाली में दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक आनंद मिश्रा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें