फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसीं बेगम, अफसरों का निकला दम

Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जानसठ/रामराज(मुजफ्फरनगर)। सूबे के कद्दावर कैबिनेट मंत्री आजम खां की पत्नी का काफिला बिजनौर से लौटते समय दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर जाम में फंस गया। करीब दो घंटे तक जाम में फंसने की सूचना पर आजम खां ने अफसरों को जमकर हड़काया। इस पर कई थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाते हुए काफिले को वहां से गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री आजम खां की पत्नी ताजिम फातिमा काफिले के साथ रविवार देर रात बिजनौर से दिल्ली लौट रही थीं। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गंगा बैराज क्षेत्र के गांव देवल के पास भिड़ंत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन सड़क पर खड़े होने से भयंकर जाम लगा हुआ था। बिजनौर से लौटतीं आजम खां की पत्नी का काफिला भी इस जाम में फंस गया। करीब दो घंटे तक जाम नहीं खुला। इसकी जानकारी मिलते ही आजम खां ने अफसरों को फोन कर हड़काते हुए जाम खुलवाने के निर्देश दिए। इस पर मीरापुर, ककरौली और रामराज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचीं और क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन मंगाकर सड़क से हटाते हुए जाम खुलवाया। तब कहीं जाकर बेगम का काफिला वहां से रवाना हुआ, जिसके बाद अफसरों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें