फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरवाइजर की गोली मार कर हत्या

Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली/रतनपुरी। सठेड़ी-लौहड्डा के बीच गुरुवार देर रात्रि को बदमाशों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी, जो दिल्ली ओखला में एक प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर था। देर रात्रि तक पुलिस घटना की तहकीकात कर रही थी।
विज्ञापन

रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव लौहड्डा निवासी योगेश (35) पुत्र जगदीश धीमान के साथ यह वारदात हुई। योगेश अपने परिजनों के साथ काफी समय से फरीदाबाद में रहता था। वह दिल्ली के ओखला में एक प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। उसके चाचा राजकुमार आदि परिजन गांव में ही रहते हैं। योगेश गुरुवार को किसी कार्य से मेरठ आया था। वहां से उसने अपने चचेरे भाई दीपक से फोन पर वार्ता कर बताया कि वह आज गांव आ रहा है। देर शाम को खतौली आने पर भी उसने बताया कि वह खतौली पहुंच गया है, मगर इसके बाद उससे कोई वार्ता नहीं हुई। उसकी सठेड़ी-लौहड्डा मार्ग पर बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। देर रात्रि को ग्रामीणों ने मार्ग पर शव पड़ा देखा। उसकी सीने में गोली मार कर हत्या की गई थी। पास ही बाइक पड़ी थी, जो न्यूट्रल में थी। मोबाइल उसके पास था, जबकि उसका पर्स गायब था। माना जा रहा है कि लूटपाट का विरोध करने पर उसकी हत्या की गई है। शव पड़े होने की खबर पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा परिजनों ने उसकी पहचान योगेश के रूप में की। खबर पाकर इंस्पेक्टर रतनपुरी देवेंद्र कुमार पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी ने भी मौके पर आकर वारदात की जानकारी ली। देर रात्रि तक पुलिस मौके पर ही मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें