मंसूरपुर। मैक्स सवार कुछ बदमाशों ने शनिवार देर शाम को हाईवे पर अग्रवाल पेट्रोल पंप को लूट लिया। भागते बदमाशों की कार पलट गई, बदमाश फरार हो गए, जबकि गाड़ी को पुलिस ने कब्जे ले लिया। देर रात्रि तक पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी थी।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र में जड़ौदा के निकट अग्रवाल पेट्रोल पंप शनिवार देर शाम को मैक्स सवार कुछ बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने गाड़ी की टंकी पुल करा ली। जब सेल्समैन उनके पास रुपये मांगने आया तो बदमाशों ने एक सेल्समैन से भी नगदी छीनी और धक्का देकर गाड़ी लेकर भाग खडे़ हुए। सेल्समैन ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग भी आ गए। इसी दौरान पुलिस भी हाईवे पर थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मैक्स गाड़ी का पीछा किया तो बदमाशों को इसका आभास हो गया। जल्दी बाजी में बदमाशों की गाड़ी पिन्ना बाईपास पर नीचे उतर कर गन्ने में खेत में जाकर पलट गई, जिसमें कुछ बदमाशों को चोट भी लगी, इसके बावजूद बदमाश गाड़ी से निकल कर ईख में खेत में घुस कर फरार हो गए। जब तक पुलिस वहां पहुंची, तब तक बदमाश भाग चुके थे। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है, जिसकी जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि एसओ योगेश शर्मा का कहना है कि बदमाश गाड़ी में तेल भरवा कर भाग रहे थे।