फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को गोलियां से भूना

Sun, 16 Nov 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
भौराकलां(मुजफ्फरनगर)। भौंराखुर्द गांव में शनिवार सुबह खेत पर गए युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। देर तक घर नहीं लौटने पर तलाश के दौरान उसकी लहूलुहान लाश पड़ी मिली। तीन गोलियां मारकर उसकी हत्या की गई थी। परिजन किसी तरह की रंजिश से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भौराखुर्द निवासी शिक्षक ओमप्रकाश शर्मा का बेटा अश्विनी (35) शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे पानी चलाने खेत पर गया था। दस बजे तक भी घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं की गई। इस पर परिजन उसे तलाश करने के लिए खेत पर पहुंचे तो उसकी लहूलुहान लाश पड़ी मिली। उसकी कमर में एक और सिर में दो गोलियां मारकर हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। पूछताछ में परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश से इंकार किया है। एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि अश्विनी के ताऊ बनारसीदास की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया जांच में किसी तरह की रंजिश का खुलासा नहीं हुआ है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है और बहुत जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें