फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी नहीं देने पर हुई थी व्यापारी की हत्या

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने कस्बे के प्रवीण जैन हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने हत्यारोपी जनपद के टॉप 5 बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयोग किया गया तमंचा और पल्सर बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस ने बताया कि चार लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर प्रवीण जैन की हत्या की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने कस्बे के किराना व्यापारी प्रवीण जैन हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी जनपद के टॉप 5 बदमाश पंकज उर्फ बंटी सैनी पुत्र चरण सिंह मोहल्ला शाहवाड़ा बुढ़ाना को मेरठ-करनाल राजमार्ग पर इटावा गेट के पास से गिरफ्तार किया। इंसपेक्टर धनंजय मिश्र ने बताया कि पंकज हिस्ट्र्रीशीटर है। वह जनपद के टॉप 5 बदमाशों में शामिल है। बुढ़ाना कोतवाली में ही उसके विरुद्ध हत्या, गैंगरेप, पुलिस मुठभेड़ तथा अवैध शस्त्र रखने के चार मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पंकज उर्फ बंटी सैनी ने वर्ष 2010 में बाबरी थाना क्षेत्र में 2 लाख 75 हजार की लूट की थी। जिसमें पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके अलावा वर्ष 2012 में रतनपुरी थाना क्षेत्र में प्लेटिना बाइक पर सवार दंपति से ढाई लाख के जेवर लूट, थाना मंसूरपुर क्षेत्र में कोल्ड ड्रिंक्स व्यापारी से एक लाख 35 हजार की लूट, सहारनपुर की यूनिटेक फैक्ट्री में साढ़े 3 लाख रुपये की लूट, 23 जुलाई 2013 को कस्बे में सफीपुर रोड पर गैंगरेप की वारदात में वह शामिल था। पुलिस इसमें अधिकांश मामलों में उसे जेल भेज चुकी है। इसके अलावा वह शामली के आदर्श मंडी क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप से 20 जुलाई 2014 को हुई लूट में वांछित चल रहा है। छपार के बरला-बसेड़ा रोड पर 5 जुलाई 2014 को हुई लूट में भी वह वांछित चल रहा है। 24 जुलाई 2014 को कस्बे में हुई प्रवीण जैन की हत्या में सीडीआर के आधार पर वह वांटेड चल रहा था। इंसपेक्टर धनंजय मिश्र ने बताया कि उसने सभी अपराधों को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि चार लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर पंकज ने अपने साथी नीरज और एक अज्ञात दोस्त की सहायता से उसने प्रवीण जैन की हत्या की। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2011 में प्रवीण जैन के यहां डकैती डालने आए चार बदमाशों में से एक बदमाश जितेंद्र की भीड़ द्वारा पिटाई करने से मौत हो गई थी, बाद में पुलिस ने बाकी बचे तीन और आरोपियों नीरज, ओमकार तथा हरेन्द्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नीरज की जेल में ही पंकज उर्फ बंटी से दोस्ती हुई। दोनों ने योजना बनाकर मुकदमे में खर्च हुए चार लाख रुपये वसूलने के लिए प्रवीण जैन पर दबाव बनाया। पैसे नहीं देने पर पंकज ने नीरज व उसके एक साथी की सहायता से प्रवीण जैन की हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयोग तमंचा, कारतूस व काली पल्सर बाइक बरामद की है। पुलिस पकडे़ गए टॉप 5 बदमाश से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें