फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालक के हत्यारोपियों का कस्टडी रिमांड

Sat, 25 Oct 2014 05:31 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। पुलिस ने मेरठ जेल से तीन हत्यारोपियाें को रिमांड पर लेकर नकदी और जेवर बरामद करने का दावा किया है। आरोपी की निशानदेही पर बस चालक की हत्या में प्रयुक्त तमंचा और छुरी भी बरामद किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो अगस्त की रात में हैबतपुर भट्ठे के पास राजस्थान के हनुमानगढ़ से हरिद्वार जा रही तीर्थ यात्री बस चालक सुखराम की हत्या कर सनसनी फैला दी गई थी। बदमाशाें ने यात्रियों ने जमकर लूटपाट की थी। वारदात में वांछित तीन आरोपी 26 सितंबर को मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार होकर जेल गए थे। एसओ मुनेंद्र पाल सिंह ने कोर्ट से तितावी के बघरा निवासी जावेद, देवबंद के गांव रामूपुरा निवासी सचिन उर्फ चौटाला और मेरठ के सरूरपुर के खिवाई निवासी इरशाद को कस्टडी रिमांड पर लिया। बस चालक की हत्या में प्रयुक्त तमंचा और सोने की तबीजी जावेद और 3500 रुपये सचिन और इरशाद की निशानदेही पर बरामद किए है। उधर, 31 मई को तितावी क्षेत्र के गांव सैदपुर खुर्द निवासी सलीम का गला काटकर शव रोहाना मार्ग पर रजवाहे के पास डाल दिया गया था। उसकी हत्या में प्रयुक्त छुरी भी जावेद से बरामद की गई है। इस मामले में एक आरोपी फरार है। इसके अलावा 19 सितंबर को थानाभवन मार्ग पर अरनायच गांव में महादेव ढाबे पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले में इसी गैंग की संलिप्तता पाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें