फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को हवस का शिकार बनाया

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। एक युवक ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। शोरशराबा होने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने कहा कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी गुरुवार की शाम अपने खेत पर जा रही थी। आरोप है कि इसी बीच गांव के ही एक युवक ने किशोरी को अपने घर में खींचते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर किशोरी के परिजन मौके पर पहुंच गए। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष पंकज वर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉस्को सहित दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें