फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में बुखार से तीन बच्चों की मौत

Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। बदलते मौसम के मिजाज से बच्चों की सेहत बिगड़ रही है। पिछले 15 दिनों में ही गंगेरू में बुखार से तीन बच्चों की मौत से दहशत पसरी हुई है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों से गांव में चिकित्सकों की टीम भेजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पिछले 15 दिनों से गंगेरू में जानलेवा बुखार ने बच्चों को अपनी चपेट में ले रखा है। बुखार से मतलूब की चार वर्षीय बेटी ईशू और गफ्फार की दो वर्षीय बेटी साबिया की मौत हो चुकी है। मंगलवार को वहीद के छह वर्षीय बेटे इंतजार की मौत होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इनके घरों में कोहराम मचा है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि बुखार के चलते बच्चों के गले में सूजन आ गई थी। इसके चलते उनकी मौत हुई है। उधर, ग्रामीणों ने डीएम एनपी सिंह को पत्र भेजकर गांव में चिकित्सकीय कैंप लगाने की मांग की है। चिकित्सा अधीक्षक रमेश चंद्रा ने कहा कि बच्चों की मौत के बारे में एसडीएम कैराना सुरेश कुमार मिश्रा ने जानकारी तलब की है। उन्हें अब तक की स्थितियों के बारे में अवगत करा दिया गया है। डॉक्टरों की टीम को गांव में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए भेजा गया है। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें