फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना में सपा संगठन की जीत

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सपा नेताओं ने कैराना की जीत पर हर्ष जताते हुए इसे पार्टी संगठन और जनता की जीत बताया है। अति पिछड़ों में मिले वोट ने पार्टी को जीत के मुहाने तक पहुंचाया। प्रदेश सरकार के विकास कार्यों से जनता खुश है। चुनाव में जीत इसी का परिणाम है।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप ने कहा कि कैराना में पार्टी की जीत प्रदेश की दिशा तय करेगा। यह जीत धर्म निरपेक्ष लोगों की जीत है। जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी ने कहा कि कैराना में पार्टी संगठन की जीत है। दंगों के बाद सांप्रदायिकता का जो माहौल बना था, जनता उससे ऊब चुकी है। लोग शांति और सौहार्द चाहते हैं। सपा नेता राजकुमार यादव ने कहा कि कैराना में सन् 1996 के बाद सपा पहली बार जीती है। जनता ने सपा को विकास के नाम पर वोट दिया है। शहर अध्यक्ष मेराजुदीन तेवड़ा ने कहा कि कैराना की जीत ऐतिहासिक है। वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, वेदपाल, नरेंद्र सैनी, कारी अब्दुल गफ्फार, मुमताज बेगम, प्रवीण मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें