फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुड्डा हत्याकांड : गुस्साई भीड़ का वाहनों पर धावा

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। खुड्डा मार्ग पर राहजनी के दौरान हुई इरफान उर्फ काला की हत्या के बाद हाईवे पर लगाए गए जाम के दौरान हुए पथराव में कई वाहनों के शीशे टूट गए। दिल्ली से आ रही एक टूरिस्ट बस में सवार महिलाओं से अभद्रता भी की गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। देर रात पीड़ित परिवार को दस लाख का मुआवजा और बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर जाम खोला गया।
विज्ञापन

बघरा निवासी इरफान उर्फ काला की खुड्डा स्थित ससुराल जाते समय छह साल के बेटे के सामने ही की गई हत्या के बाद भीड़ ने हाईवे पर आते हुए जाम लगा दिया। पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की तो उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया। इससे जाम में फंसे कई वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान वहां मौजूद दिल्ली की एक टूरिस्ट बस में सवार महिलाओं से कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी, जिससे हाईवे पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने हवाई फायरिंग कर स्थिति पर काबू पाया। इसके बाद जाम में फंसे वाहनों को वहां से निकलवाकर उन्हें देवबंद की तरफ से होते हुए गंतव्य के लिए रवाना किया गया। हाईवे का रूट भी वाया देवबंद डायवर्ट कर दिया गया। देर रात एडीएम प्रशासन डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी सिटी श्रवण कुमार द्वारा पीड़ित परिवार को दस लाख का मुआवजा और बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी दिए जाने के आश्वासन पर जाम खोला गया। इसके बाद अफसर फोर्स के साथ लाश को कब्जे में लेने के लिए घटनास्थल पर रवाना हो गए। तनाव के चलते देर रात तक अफसर कई थानों की फोर्स और पीएसी के साथ मौके पर ही डटे गुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें