फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में104 बच्चों का दाखिला

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कूडे़ के ढेर में अपना भविष्य तलाशने वाले 104 बच्चों का प्राइमरी स्कूलों में दाखिला जिलाधिकारी की पहल पर हो गया। इन बच्चों का शामली शहर और सिंभालका गांव के प्राइमरी स्कूलों में दाखिला कराया गया है। सरकार की ओर से किताबें दी गई, जबकि डीएम ने अपनी ओर से इन्हें स्कूली बैग और स्टेशनरी दी। इस मौके पर डीएम ने समाज से इस तरह के बच्चों की शिक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बीते सप्ताह डीएम ने शहर और निकट के सिंभालका गांव का दौरा किया था। इस दौरान कई बच्चे कूढ़े की ढेर से पन्नियां बीनते हुए मिले थे। डीएम ने इन बच्चों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया था। परिजनों की रजामंदी के बाद डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से इन बच्चों का दाखिला स्कूलों में कराया। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि शामली के प्राइमरी पाठशाला नंबर आठ में 62 और सिंभालका गांव के प्राइमरी स्कूल में 42 बच्चों का प्रवेश करा दिया गया है। शनिवार को इन बच्चों के प्रवेश के मौके पर दोनों स्कूलों में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासन की ओर से दी गई किताबें और ड्रेस इन बच्चों को दी गई। इस मौके पर इनमें से कुछ बच्चों के परिजनों ने कहा कि अपने बच्चों को स्कूल न भेजना उनकी एक भूल थी। डीएम एनपी सिंह ने कहा कि गरीब तबकों के बच्चों को शिक्षित कराने में सहयोग करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। इस मौके पर बीएसए अरविंद कुमार, मंजू तोमर, संजीव कुमार, सहदेव सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें