फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को सजा देने पर गर्ल्स कॉलेज में हंगामा

Fri, 19 Sep 2014 05:31 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गर्ल्स कॉलेज में एक छात्रा को सजा देने पर जमकर हंगामा हुआ। छात्रा के परिजनों ने कॉलेज पहुंचकर शिक्षिका को जमकर खरी-खोटी सुनाई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

शहर के एक गर्ल्स कॉलेज में बृहस्पतिवार की सुबह इंटर में पढ़ने वाली छात्रा अपने परिजनों के साथ पहुंची। परिजनों का आरोप था कि कॉलेज की एक शिक्षिका ने उनकी बेटी पर पढ़ाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सजा देकर प्रताड़ित किया। छात्रा के परिजनों ने गर्ल्स कॉलेज में हंगामा करते हुए बखेड़ा खड़ा कर दिया। हंगामा बढ़ते देख कॉलेज प्रबंध समिति के लोग और प्रधानाचार्या समेत अन्य शिक्षिकाएं भी छात्रा के परिजनों को समझाने के प्रयास में जुट गई। इसी बीच गर्ल्स कॉलेज में हंगामे की सूचना पर शहर कोतवाली से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने छात्रा के परिजनों और शिक्षिकाओं के बीच शांतिपूर्वक वार्ता कराते हुए मामले में समझौता करा दिया। इसके चलते मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। कोतवाली इंचार्ज आरएन सिंह यादव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में छात्रा के परिजनों की ओर से भी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें