फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की शाहपुर पंचायत टली

Sun, 22 Jun 2014 05:31 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, 21 जून। गैंगरेप के विरोध में 23 जून को शाहपुर में प्रस्तावित भाकियू की पंचायत टल गई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता के बाद पंचायत स्थगित किए जाने का फैसला किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम प्रशासन डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी से शाहपुर पंचायत को लेकर वार्ता की। एसपी देहात का कहना था कि गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा शाहपुर थाने के तत्कालीन एसओ और बुढ़ाना के सीओ शैलेंद्र लाल के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। शाहपुर से अतिक्रमण हटवाया गया है। दुल्हैरा में हुई पंचायत की अधिकतर जायज मांगों पर पुलिस-प्रशासन ने गंभीर रवैया अपनाते हुए कार्रवाई की है। भाकियू प्रवक्ता का कहना था कि समाज का माहौल बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। वार्ता के बाद भाकियू ने 23 जून को शाहपुर में प्रस्तावित पंचायत स्थगित कर दी है। गजेंद्र अहलावत, राजू अहलावत, धर्मेंद्र मलिक, अजय जटराणा, युवा जिलाध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह, वीरेंद्र चेयरमैन, नरेंद्र शर्मा, गौरव सैनी, मोनू चौहान, जयपाल कुरथल, सुधीर प्रधान, धर्मवीर बालियान, अशोक बालियान, धीरज लाटियान, नीटू दुल्हैरा, नीरज पहलवान, सुनील प्रधान भैंसी और मनोज सहरावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें