फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक के नरसंहार पर भाजपाइयों में रोष

Sun, 22 Jun 2014 05:31 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जानसठ। भाजपाइयों की बैठक में वक्ताओं ने इराक में आतंकवादियों द्वारा किए जा रहे नरसंहार पर गहरा रोष जताया है। भाजपाइयों ने इसके प्रति प्रधानमंत्री से विचार करने और ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन


मोहल्ला हुसैनपुरा में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व नगराध्यक्ष ब्रजेश रस्तोगी ने कहा कि इराक में जिस तरीके से आतंकवादी लोगों की हत्याएं कर रहे हैं। इसके लिए यूएनए को सैन्य कार्रवाई करनी चाहिए। इराक में 40 भारतीयों का भी आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया है। इस नरसंहार और भारतीयों को छुड़ाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी यूएनए से बातचीत कर कोई ठोस कदम उठाना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता इस दुख की घड़ी में शिया समुदाय के लोगों के साथ हैं। अगर जरूरत पड़ी तो भाजपाई भी शिया समुदाय के लोगों के साथ मिलकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को भी तैयार हैं। बैठक में डॉ. सतीश खटीक, प्रदीप संगल, महेश चंद शर्मा, प्रेम विजय संगल, मुकेश शर्मा, अरविंद पाराशर, दीपेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें