तितावी, 22 सितंबर। नंगला पिथौरा और कादीखेड़ा में प्रदेश सरकार के पुतले फूंके गए। ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और दंगों की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।
नंगला पिथौरा गांव के ग्रामीणों ने भाजपा युवा नेता सनातन नरेश के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह और कैबिनेट मंत्री आजम खां का पुतला दहन किया। इससे पहले ग्रामीणों ने पुतलों को गांव भर में घुमाया और फिर रजवाहे पर ले जाकर आग के हवाले कर दिया। सनातन नरेश ने कहा कि सरकार अपनी नाकामी का ठीकरा भाजपा पर मढ़ रही है। इस दौरान सुनील, सतसिंह, प्रदीप, गोपाल, सुबोध, मुकेश, गोपाल, सुरेश, अशोक, विक्रम, नीटू, टिल्लू, सोनू, राजकुमार और संजू आदि मौजूद रहे। उधर, क्षेत्र के गांव कादीखेड़ा में भी ग्रामीणों ने सीएम का पुतला फूंका। ग्रामीणों ने सपा सरकार को बर्खास्त कर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। पुतला दहन के समय डॉक्टर अशोक, बबलू, बिट्टू, शैलेंद्र माजरा, ओमसिंह, विनोद, मांगेराम, प्रताप, वेदवीर आदि मौजूद रहे।