झिंझाना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक से पांच जिंदा और तीन मृत गोवंश बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक सीज कर दिया।
गुरुवार को करनाल हाईवे पर झिंझाना पुलिस ने अहमदगढ़ चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान करनाल की ओर से आ रहे एक ट्रक को रुकवाया, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से पांच बैल और तीन मृ़त गाय बरामद होने पर घाटमपुर थाना गंगोह निवासी ट्रक चालक रिजवान और मनन निवासी अंबेहटा को गिरफ्तार कर ट्रक सीज कर दिया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष डीके शर्मा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पड़ोसी संग चली गई पत्नी
झिंझाना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस चौकी चौसाना पहुंचकर तहरीर दी है कि उसका पड़ोसी उसकी पत्नी को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया है। आरोप है कि पत्नी अपने साथ घर में रखी 20 हजार की नकदी और करीब एक लाख रुपये के जेवर भी ले गई है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पत्नी की बरामदगी की मांग की है। चौकी प्रभारी सिमरनजीत कौर ने बताया तहरीर आई है, जिस पर जांच-पड़ताल की जा रही है।