खतौली। जवाहर लाल नेहरू स्मृति इंटर कालेज रवापुरी सठेड़ी के संस्कृत के प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन शर्मा को शिक्षा जगत के प्रमुख अवार्ड द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया गया।
गाजियाबाद स्थित एचआरआईटी संस्थान में शनिवार को आयोजित प्रोमिनेंट एजुकेटर्स मीट 2013 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त डॉ. जीवीजी कृष्णामूर्ति ने डॉ. चंद्रमोहन शर्मा को शॉल उढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र के साथ प्रतीक चिन्ह देकर द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया। हरिश्चंद रामकली चेरीटेबिल ट्रस्ट ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इंटर कॉलेजाें के प्रधानाचार्यों और शिक्षकाें को शैक्षणिक अवार्ड्स के लिए आमंत्रित किया था। इन अवार्ड्स को तीन श्रेणी में बांटा गया था। प्रथम श्रेणी में द्रोणाचार्य अवार्ड, द्वितीय श्रेणी में रामकृष्ण परमहंस अवार्ड, तृतीय श्रेणी में सर्वपल्ली राधाकृष्णन अवार्ड रखे गए है। डॉ. चंद्रमोहन शर्मा ने इस अवार्ड को हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।