तितावी। मांडी गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आरोप है कि प्रेमी ने दो दिन बाद अपने साथ रखने के बाद उसे घर वापस भेज दिया। प्रेमी की बेवफाई और परिजनाें की डांट-फटकार से क्षुब्ध होकर लड़की ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तितावी थाना क्षेत्र के मांडी गांव की युवती प्रेम-संबंधाें के चलते तीन दिन पहले घर से चली गई थी। कल प्रेमी उसे वापस गांव के पास छोड़कर फरार हो गया था। फजीहत झेलने वाले परिजनाें ने बेटी को कड़ी फटकार लगाई थी। इस बात से क्षुब्ध युवती ने भूसे के कमरे में फांसी लगा ली। आवाज सुनकर परिजन अंदर गए तो बेटी लटकी हुई देखी। जिस समय उसे नीचे उतारा गया तो उसकी सांसें चल रही थी। आनन-फानन में उसे बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसी बीच 100 नंबर पर सूचना मिली तो पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।