फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं बाबा की भक्ति में लीन हुआ छपार

Tue, 30 Apr 2013 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
छपार, 29 अप्रैल। साईं बाबा की जयंती के अवसर पर कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बाबा समेत भगवान शिव और अन्य देवी-देवताओं की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान विशेष तौर पर साज-सज्जा की गई थी।
विज्ञापन

छपार कस्बे में साईं बाबा की जयंती पर सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में साईं बाबा, भगवान शिव, राधा-कृष्ण, श्री गणेश, सीता-राम आदि की आकर्षक झांकियां शामिल हुईं। स्वागत के लिए जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए थे और श्रद्धालुओं ने साईं की भक्ति में लीन होकर नृत्य किया। सैकड़ों लोग यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक पुलिस व्यवस्था की गई थी, जो यात्रा के साथ रहे। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों पुराना बाजार, गढ़ी मैदान, सिमर्थी रोड, होली चौक, हनुमान चौक, जीटी रोड होती हुई साईं धाम पर जाकर संपन्न हुई। मुख्य रूप से सुमित वर्मा, सन्नी त्यागी, पवन गुप्ता, पप्पन कर्णवाल, श्रवण कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें