फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: एक प्रत्याशी के हैल्पर लिए जाने का विरोध

Sun, 20 Jan 2013 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली 19 जनवरी। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव मे एक प्रत्याशी ने दूसरे पक्ष केप्रत्याशी पर अनुचित तरीके से सहायक लेने का आरोप लगाकर विरोध किया गया। उन्होने बताया कि जिला पंचायत सदस्य राजवीरी देवी केअतिरिक्त सभी साक्षर है,इसके लिए कोई भी आशक्त नही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के पद प्रत्याशी व जिला पंचायत सदस्य बिजेंद्र सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी केनाम एकशिकायती प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनीष चौहान अनुचित तरीके से मत हैल्पर की मदद से अपने पक्ष मे मतदान कराना चाहता है। उन्होने बताया कि उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत अधिनियम 1963 की नियमावली केनियम 12 मे यद्पि मतदाता को हैल्पर व सहायक प्रदान किए जाने का निरक्षर , नेत्रहीन, अशक्त को मतदाता का हैल्पर व सहायक का प्राविधान है। उन्होने बताया कि जिला पंचायत शामली के अध्यक्ष पद केचुनाव में मतदाताओ की संख्या 16 है। जिला पंचायत वार्ड संख्या 27 की सदस्य राजवीरी देवी ऐसी है, जिसका कोई शैक्षिक विवरण किंही कारणो से जिला पंचायत सदस्यो की सूची में नही है। इसके अलावा सभी मतदाता साक्षर है, तथा कोई भी सदस्य अशक्त नही है। शिकायत मेकहा कि ऐसी दशा में सहायक व हैल्पर दिया जाना अनुचित है। सीएमओ लोकेश गुप्ता ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य रविता देवी व सरितादेवी को मेडिकल के लिए पेश किया गया था। उन्होने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट डीएम को भेजेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें