खतौली। बाल दिवस पर नगर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए और मेधावी बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।
हरिओम जूनियर हाई स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि डा. मूलचंद भारद्वाज एवं प्रधानाचार्य देव कुमार भारद्वाज ने किया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को संस्कारवान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे न मनाकर मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने की प्रेरणा दी। मेधावी रोबिन, अंकित, सुमित को पुरस्कृत किया गया। बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक अमरीश शर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में दीपक कुमार, मुकेेश गोयल, अंकित तायल, राजीव मेहता, गौरव शर्मा, मोनिका शर्मा, नीतू शर्मा, पूनम भर्गव, सुशीला शर्मा, मंजू शर्मा, रामौतार शर्मा आदि मौजूद रहे।
उधर नेहरू युवा केंद्र की ओर से भारतीय नारी कल्याण उद्यमी सेवा समिति ने बाल दिवस एवं नेहरू युवा संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें साधना, आशा, ज्योति ने क्रमानुसार प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला समन्वयक मुख्य अतिथि राजेश कुमार ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। कमलेश शर्मा की अध्यक्षता तथा ममता शर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में मीना शर्मा, सविता, साधना, आशा, मधु, प्रियंका, लक्ष्मी, ज्योति, शिवानी, नितिका, रजनी, नैना आदि उपस्थित रहीं।