मुजफ्फरनगर, 12 नवंबर। पुलिस-प्रशासन ने दीपावली की रात शहर की गली-मुहल्लों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। आतिशबाजी से होने वाले अग्निकांडों को टालने के लिए अग्निशमन विभाग ने कई टीमें गठित की हैं।
अब दीपावली की रात विशेष सतर्कता के लिए गली-मोहल्लों में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की कार्ययोजना बनाई गई है। खासतौर से मिश्रित आबादी इलाकों में कड़े सुरक्षा प्रबंध हैं, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को टाला जा सके। एसएसपी बीबी सिंह ने बताया कि दीपावली की रात पुलिस लगातार भ्रमण करती रहेगी। दिवाली की रात जुआ खेलने की परंपरा को देखते हुए पुलिस को ऐसे ठिकानों को चिह्नित कर दबिश देने के निर्देश दिए गए हैं।
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
मुजफ्फरनगर। स्वर्ण पदक विभूषित ज्योतिषाचार्य राज भारद्वाज के मुताबिक दीपावली पर मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के लिए शाम 5 बजकर 15 मिनट से लेकर 7 बजकर 30 मिनट तक का समय बेहतर होगा। इस अवधि में वृष लगभन रहेगा, जो पूजा के लिए बेहद शुभ रहेगा।