फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी मावे के साथ छह गिरफ्तार

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ, 12 नवंबर। गांव भलेड़ी के निकट खाद्य विभाग की टीम ने चेकिंग करते हुए दो जीपों में भरा सात कुंतल मिलावटी मावा जब्त किया। मावा ले जा रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए मावे का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला में भेजा गया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह खाद्य निरीक्षक डीके वर्मा ने टीम और पुलिसकर्मियों के साथ मिलावटी मावा दिल्ली जाने की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गांव भलेड़ी के निकट संदिग्ध नजर आ रही दो जीपों को रोका गया। तलाशी के दौरान दोनों जीपों से सात कुंतल मिलावटी मावा बरामद किया गया, जो बिक्री के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। टीम ने जीप में मावा ले जा रहे कस्बे के मोहल्ला धूनापुरी निवासी इमरान और शाहबुद्दीन, गांव टंढ़ेड़ा निवासी आस मोहम्मद, याकूब और अफसर तथा गांव ढ़ांसरी निवासी जल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। खाद्य निरीक्षक ने बरामद मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को ही खाद्य निरीक्षक ने टीम के साथ कस्बे की कई दुकानों में चेकिंग कर दीपावली पर बेची जा रही मिठाइयों को भी चेक किया। खाद्य निरीक्षक ने बताया कि चेकिंग में किसी दुकान पर बेची जा रही मिठाइयों में कोई गड़बड़ नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें