फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर तीन दारोगा निलंबित

Fri, 31 Aug 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पुलिस कप्तान ने चार थानों की समीक्षा में प्रभावी पेट्रोलिंग और चोरी की घटनाआें पर अंकुश लगाने में विफल दारोगाओं को आडे़ हाथाें लिया। उन्होंने तीन दारोगाओं को निलंबित करते हुए शहर कोतवाली निरीक्षक समेत सात दारोगाओं को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन

एसएसपी बीबी सिंह ने बुधवार को नई मंडी कोतवाली परिसर में चार थानों शहर कोतवाली, नई मंडी, सिविल लाइंस और महिला थाने के दारोगाओं के साथ बैठक कर अपराध समीक्षा की। लंबित विवेचनाओं में लापरवाही बरतने को लेकर शामली बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी रणबीर सिंह, दारोगा गोवर्धन लाल शर्मा और गैर हाजिर सिविल लाइंस थाने के दारोगा रमेश चंद को निलंबित कर दिया। गैंगस्टर के मामले में समुचित कार्रवाई न करने पर शहर कोतवाल सत्यपाल सिंह, एसएसआई समेत सात दारोगाओं को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। उन्होंने शहर क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग न होने और चोरी की वारदाताें पर विराम न लगाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्हाेंने लंबित विवेचनाआें के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में सीओ सिटी संजीव वाजपेयी भी इस दौरान उपस्थित रहे।

सांप ने तीन को डसा
मुजफ्फरनगर। शहर के मदीना कॉलोनी निवासी शादाब, सरवट निवासी सूरज और मोरना निवासी जगरोशन को सांप ने डस लिया। नाजुक हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


लावारिस कार मिली
मुजफ्फरनगर। शहर के प्रेेमपुरी में यूनियन बैंक के सामने सफेद रंग की कार लावारिस अवस्था में मिली है। लोगाें की सूचना पर पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें