फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम में सैट किए गए प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिन्ह

विज्ञापन
विज्ञापन
ईवीएम में सेट किए गए प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिह्न
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव में मतदान की तैयारी को लेकर नवीन मंडी स्थल पर ईवीएम में बैलेट पेपर लगाने और वीवीपैट में ईसीआईएल के इंजीनियरों द्वारा सिंबल लोडिंग का कार्य किया गया। डीएम अजय शंकर पांडेय ने बैलेट यूनिट में बैलेट लगाए जाने के उपरांत स्वयं बटनों को चेक करके देखा। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में कोई कार्य न किया जाए।
11 अप्रैल को होने वाले चुनाव की तैयारी में जिला प्रशासन जुटा है। आयोग के निर्देशों पर समस्त कार्यों को समय से पहले किया जा रहा है। नवीन मंडी स्थल पर जिला प्रशासन की देखरेख में ईवीएम में प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिह्न को फीड करने का काम किया जा रहा है। डीएम अजय शंकर पांडेय ने नवीन मंडी स्थल पर चल रही तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह कार्य गंभीरता के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने इंजीनियरों को भी निर्देश दिए कि सिंबल लोड करते समय पूरी सतर्कता बरते और लोड होने के बाद उससे निकली पर्ची से मिलान कर लें, ताकि कोई दिक्कत न रहे। स्ट्रॉंग रूम में ईवीएम व वीवीपैट रखने के स्थान पर मार्किंग का कार्य भी देखा। उन्होंने कहा कि वीवी पैट में पेपर लोडिंग भी करा दी जाए। नवीन मंडी में विधानसभा क्षेत्र बुढ़ाना, चरथावल, खतौली व मुजफ्फरनगर की ईवीएम में बैलेट लोडिंग कार्य व वीवीपैट में सिंबल लोडिंग का कार्य चल किया गया। डीएम ने कहा कि बैलेट यूनिट, व वीवीपैट पर सिंबल फीडिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण करें। डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। स्ट्रांगरूम की व्यवस्था बेहद सुरक्षा पूर्ण होनी चाहिए। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी कर्मचारी चार से डालेंगे वोट
मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि जिले में चुनाव ड्यूटी में लगे लगभग छह हजार कर्मचारी चार अप्रैल से अपने वोट डालेंगे। इसके लिए चार, पांच और सात अप्रैल तय की गई है। तीन अप्रैल तक समस्त प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें