फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्घ पीठ देवी मंदिर के वार्षिकोत्सव में उमड़ श्रद्घालु

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नदी घाट पर स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ देवी मंदिर के वार्षिकोत्सव में श्रद्धालु उमड़ पड़े। पूजा-अर्चना कर घर-परिवार में सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

शुक्रवार को नदी घाट पर स्थित मंदिर में सवेरे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने मां शाकंभरी, मां बाला सुंदरी की संयुक्त पीठ के सामने शीश झुकाकर सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर समिति के सचिव पंडित संजय ने बताया कि शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मंदिर समिति के पंडित महेश कुमार, भूषण लाल ने मेले में पूजन कराया। मान्यता है कि माता को प्रसाद चढ़ाने से क्षेत्र में महामारी का प्रकोप नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें