फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हावीर चौक पर सपाई और पुलिस भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर चौक पर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महावीर चौक पर सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने का प्रयास करते सपाइयों और पुलिसकर्मियों में तीखी झड़प हुई। पुलिस ने सीएम का पुतला सपाइयों से छीन लिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के शपथ ग्रहण समारोह में जाने से लखनऊ में ही रोके जाने से गुस्साए सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही सपा कार्यकर्ता महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए सीएम योगी आदित्यानाथ का पुतला हाथ में लेकर महावीर चौक पहुंचे। सीएम का पुतला फूंकने की शिकायत मिलने पर एलआईयू इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह, तीनो थानों की फोर्स और महिला एसओ मीनाक्षी शर्मा महावीर चौक पर पहुंच गए। सपा कार्यकर्ताओं ने जैसे ही सीएम का पुतला फूंकने का प्रयास किया, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्कामुक्की और झड़प हुई। भारी हंगामे के बीच पुलिस ने पुतला छीन लिया। इसके बाद एक कार्यकर्ता दूसरा पुतला जलता हुआ लेकर आया, जिसे पुलिस ने छीना और उसे हिरासत में ले लिया। सपाइयों ने यहां पर नारेबाजी और हंगामा किया। यहां से प्रदर्शन करते हुए वे प्रकाश चौक से होते हुए कलक्ट्रेट में आए और धरना देकर बैठ गए। सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, महानगर अध्यक्ष वसी अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सतेंद्र सैनी ने कहा कि उन लोगों को जेल भेजा जाए। सपा नेताओं ने 40 कार्यकर्ताओं की सूची प्रशासन को दी। अधिकारियों ने उन्हें समझाबुझा कर वापस भेज दिया। इस दौरान चंदन चौहान, राकेश शर्मा, गौरव जैन, साजिद हसन, उमाकिरण, महेश बंसल, नरेश विश्वकर्मा, विभा चौधरी, दिलशाद अंसारी, शौकत अंसारी, राकिब कुरैशी, शलभ गुप्ता, निधिष गर्ग, फिरोज अख्तर, शिवम त्यागी, दिलशाद, पवन पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीनाक्षी चौक पर फूंक दिया पुतला
मुजफ्फरनगर। एक तरफ महावीर चौक और कलेक्ट्रेट में सपाइयों का हंगामा चल रहा था, वहीं दूसरी ओर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव अनस खान के नेतृत्व में छात्रों ने मीनाक्षी चौक पर सीएम का पुतला जला दिया। पुलिस जब तक पहुंची पुतला जलाने वाले गायब हो गए। मीनाक्षी चौक पर पुतला फूंकने वालों में अनस खान, शाहवेज, शकील, असलम, अनस अब्बासी, जीशान, गाजी, फरमान, रिहान, तालिब आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें