फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने राजकीय डिग्री कॉलेज कपूरी गोविंदपुर में निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बीए में प्रोफेसर व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद खाली मिले
विज्ञापन

देवबंद। नोडल अधिकारी डा. पी.वी. जगनमोहन ने मंगलवार को राजकीय मॉडल डिग्री कॉलेज कपूरी गोविंदपुर में निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मिली खामियों को जल्द दूर करने का ग्रामीणों को आश्वासन भी दिलाया गया।
सीडीओ रेनु तिवारी और राजकीय निर्माण निगम के इंजीनियर समेत अन्य अधिकारियों के साथ राजकीय डिग्री कॉलेज कपूरी गोविंदपुर पहुंचे नोडल अधिकारी डा. पी.वी. जगनमोहन ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पता चला कि डिग्री कॉलेज में बीए कक्षाओं को पढ़ाने के लिए प्रोफेसर नियुक्त नहीं है। जिस पर जल्द ही प्रोफेसर की नियुक्ति की उन्होंने बता कही। कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी के भी पद खाली हैं। जिन्हें भी भरने का आश्वासन दिलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी को बताया कि गांव में दसवीं के बाद 11वीं व 12वीं कक्षाओं के लिए इंटर कॉलेज नहीं है। इंटर कॉलेज की व्यवस्था कराई जाए। जिस पर भी उन्होंने आश्वासन दिलाया है। एसडीएम ऋतु पुनिया ने बताया कि कपूरी गोविंदपुर में इसी सत्र से राजकीय डिग्री कॉलेज में पढ़ाई आरंभ हुई है। जिसमें बीए के अलावा बीएससी व बीकॉम की पढ़ाई चल रही है। इस मौके पर एडीएम (एफ) विनोद कुमार, परियोजना डायरेक्टर (पीडी) दुष्यंत कुमार सिंह समेत तहसील का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओटीएस में पंजीकरण 31 तक
देवबंद। एक्सईएन विद्युत अनिल कुमार गर्ग ने बताया विद्युत बिलों पर लगे सरचार्ज की छूट केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगी जो 31 जनवरी तक अपना पंजीकरण करा लेंगे। यह छूट 2 किलोवाट घरेलू, कार्मिशियल और सभी प्रकार के ट्यूबवैलों पर दी जा रही है। इसलिए उपभोक्ता ओटीएस स्कीम का लाभ प्राप्त करने के लिए 31 जनवरी से पूर्व अपना पंजीकरण अवश्य करा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें