चार गांवों में होगा गोशालाओं का निर्माण : एसडीएम
देवबंद (सहारनपुर)। एसडीएम ऋतु पूनिया ने कहा कि तहसील के घलौली, गुनारसा व सरसीना समेत चार गांवों में सरकार द्वारा गोशालाओं का निर्माण किया जाएगा। जिससे गांवों में आवारा घूमने वाले गोवंश से किसानों को निजात मिल सकेगी।
शुक्रवार को खंड विकास कार्यालय में क्षेत्र के लोगों की बैठक में एसडीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गोशाला खोलने का उद्देश्य गांवों और शहरों में घूमने वाले आवारा गोवंश को उनमें रखकर उनकी देखभाल करना होगा। सरकार के इस कार्य से किसानों की फसलों को नुकसान होने से बचाया जा सकेगा। साथ ही गांव में फैलने वाली गंदगी पर भी रोक लगेगी। एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र के किसान गोशाला में अपनी मर्जी के मुताबिक पशुओं के लिए चारा भी उपलब्ध करा सकते हैं। भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने योगी सरकार द्वारा प्रदेश में गोशाला खोलने के निर्णय का स्वागत किया। सीओ देवबंद सिद्धार्थ सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज राणा, व्यापारी नेता मनोज सिंघल सिंकदर अली और तंजीम सिद्दीकी आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर अंकित कोरी, विकास त्यागी, मोहन लाल तायल व जिंदा हसन आदि रहे।