फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने गोल्ड़ व सिल्वर मेड़ल जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। अखिल भारतीय युवा खेल एवं स्पोर्ट्स संगठन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में कस्बे के डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने दौड़ में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर अपने स्कूल के नाम रोशन किया। मेडल लेकर स्कूल पहुंचे छात्रों को स्कूल में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के ब्लू ड़ायमंड पब्लिक स्कूल में अखिल भारतीय युवा खेल एंड स्पोर्ट्स संगठन द्वारा तीन दिवसीय दूसरी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कस्बे के डीएवी पब्लिक स्कूल के इंटरमीडिएट के छात्र आकाश चौधरी ने गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया। इसी स्कूल के पीयूष ग्रेड ने सिल्वर मेडल जीता। मेडल लेकर स्कूल में पहुंचे छात्रों का प्रधानाचार्या रेखा त्यागी ने स्टाफ के साथ स्वागत किया। मौके पर स्कूल के प्रबंधक अरविंद गर्ग ने मेडल जीतकर लाने वाले बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें