फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी के आगोश में रहा साल का पहला दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे और शीतलहर ने थामी जिंदगी की रफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में साल का पहला दिन भी सर्दी की चपेट में रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान यहां बीते 15 दिनों से तीन डिग्री सेल्सियस से नीचे ही चल रहा है। अत्यधिक ठंड होने से आम जनमानस अपने रोजमर्रा के काम भी नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 17 दिन से लगातार पड़ रही ठंड का सितम साल बदलने के बाद भी जारी है। 2019 का पहला दिन भी सर्दी की चपेट में रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान यहां 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह के समय आकाश में कोहरा छाया रहा। हालांकि कोहरा जल्दी छट गया और सूर्य देव दिखाई दिए, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते धूप बेअसर दिखाई दी। शीत लहर के चलते आम जनमानस पूरी तरह प्रभावित रहा। ठंड का यहां बाजारों और यातायात व्यवस्था पर सीधा प्रभाव पड़ा। सुबह दस बजे तक सड़कों पर चहल-पहल दिखाई नहीं दे रही है। शाम को सात बजे के बाद सड़कें सुनसान होनी प्रारंभ हो जाती है। रोडवेज ने भी ठंड के चलते अपने फेरे कम कर रखे हैं। ट्रेनों पर भी सीधे प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें