फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामजद आरोपी सिपाही सचिन दूसरी बार फिर सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी बार सिपाही निलंबित
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने आरोपी नामजद सिपाही को निलंबित कर दिया है। इस सिपाही को दूसरी बार निलंबित किया गया है। सिपाही पर उसकी पत्नी ने ही कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हापुड़ के गांव ततारपुर निवासी सिपाही सचिन पुत्र सुखपाल सिंह की तैनाती खतौली में डायल 100 नंबर की गाड़ी पर थी। गाजियाबाद में टोनिका सिटी की निवासी सिपाही की पत्नी चिकित्सक ने 17 अप्रैल को अपने पति सचिन पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का प्रयास समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने पति के अलावा ससुर सुखपाल सिंह, सास कुसुम, देवर अमित व रिंकू व पति की भाभी रश्मि को भी नामजद कराया था। उस वक्त तत्कालीन एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने नामजद आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था। हाईकोर्ट से स्टे लेने पर एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने ही सिपाही को बहाल कर दिया था। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने नामजद सिपाही सचिन को फिर सस्पेंड कर दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें