फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम आलोक कुमार ने जनता की समस्याएं सुनीं। 17 शिकायती दर्ज की गई, जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में हरपाल सिंह ने बताया कि तालाब में खड़े शीशम के पेड़ काटकर ग्राम प्रधान, कानूनगो, हल्का लेखपाल से जुर्माना होने के बाद भी तीन लाख रुपये प्रशासन वसूल नहीं कर पाया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनवाने, राजस्व व राशन कार्ड बनवाने को लेकर शिकायतें आई। एडीएम ने समस्या का समाधान समय पर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी, बीडीओ मोरना प्रभात कुमार, सीडीपीओ पूनम शर्मा, विद्युत निगम से नरेश कुमार, पूर्ति विभाग मनोज कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नलकूप संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
जानसठ। गांव वाजिदपुर निवासी महक सिंह सैनी ने तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र सोनू कुछ दिन पूर्व गांव निवासी संजय राठी की ट्यूबवेल पर पानी पीने के लिए गया था। पानी पीते समय उसे तेज करंट लगने से वह घायल होकर ट्यूबवेल पर ही गिर गया था। होश आने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर सोनू को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल युवक के पिता ने थाने में नलकूप संचालक द्वारा जानबूझकर करंट छोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें