फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो प्रतियोगिता में चमके खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जूडो प्रतियोगिता में चमके खिलाड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। महामना मालवीय इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभा प्रदर्शन किया। शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ विनीत चौहान ने किया। संस्था प्रबंधक आरडी शर्मा, अरविंद राज शर्मा एवं जेडी शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
अंडर-14 में कार्तिक, प्रिंस, सार्थक, विश्वविंद्र, किशन, शुभम ने प्रथम तथा कृष्णा ,फेद, हर्षपाल, विनय सैनी, राशिद, आशीष ने द्वितीय स्थान पाया। अंडर-17 में सुहेब, अमन मलिक, आदित्य शर्मा, अली मेहंदी, फेज अहमद प्रथम रहे, जबकि अनमोल, हर्ष कुमार, रवि को द्वितीय स्थान मिला। अंडर-19 में मोहन सिंह, अंकित पाल, निखिल धीमान, शिवम पाल, रुद्र नामदेव पहले स्थान पर रहे। क्रीड़ा अधीक्षक राजीव कुमार एवं शिवम बालियान ने बताया कि विजेता खिलाड़ी 10 अक्तूबर को सहारनपुर में आयोजित मंडलीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन


वॉक रेस में गौरव और शिखा जीते
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। खेल निदेशालय के निर्देश पर पांच किलोमीटर ओपन वर्ग की पैदल चाल में गौरव तथा तीन किलोमीटर पैदल चाल में शिखा बालियान विजेता बने। वॉक रेस का शुभारंभ जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष कुशलपाल सिंह ने किया।
चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान से सुबह प्रारंभहुई पैदल चाल प्रतियोगिता में 78 प्रतिभागी शामिल हुए। गांधी जयंती के मौके पर आयोजित हुई वॉक रेस के पुरुष वर्ग में गौरव प्रथम, रणधावा द्वितीय, अजय तृतीय रहे। नीरज सैनी, हिमांक और अनुज सैनी ने क्रमश: चौथा, पांचवां, छठा स्थान पाया। महिला वर्ग में शिखा बालियान ने जीत हासिल की। कशिश त्यागी को दूसरा, सिमरन त्यागी को तीसरा स्थान मिला। जूनियर बालक वर्ग में राजा प्रथम, वंश पाल द्वितीय, अरियांशु तृतीय रहे। विजेताओं को उपक्रीड़ा अधिकारी राजाराम ने पुरस्कृत किया। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह, रणजीत चंद केसरी, उदयवीर सिंह, मनीष शर्मा, मुकेश कुमार, जितेंद्र सिंह, अभिलाषा यादव, ममता रानी, प्रीति, सुनीता रानी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बच्चों ने दिया स्वच्छता संदेश
मुजफ्फरनगर। यूरो किड्स स्कूल सिद्धार्थ कॉलोनी में बच्चों ने स्वच्छता अभियान चलाया। स्लोगन और कार्ड के माध्यम से साफ सफाई का संदेश दिया। निदेशक चंद्रकांता, अनुमोल ढींगरा, आकृति अरोरा ने बच्चों को अपने आसपास स्वच्छता रखने को प्रेरित किया। कोआर्डिनेटर पूनम शर्मा ने कहा कि स्वच्छता से स्वास्थ्य भी सुरक्षित होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें