वार्षिक रथयात्रा में उमड़े श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। दिगंबर जैन पंचायती मंदिर जैननगर, ईदगाह रोड का वार्षिक रथयात्रा महोत्सव मनाया गया। श्रीजी की रथयात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकाली गई।
मंदिर प्रांगण में सुबह छह बजे श्रीजी का अभिषेक हुआ। मंगल ध्वजारोहण अरुण जैन, संजीव जैन, राजेश जैन एवं राजीव जैन ने किया। दीप प्रज्वलन, चित्र अनावरण के साथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि त्रिलोकचंद जैन, भूषण कुमार जैन रहे। अध्यक्षता नरेंद्र जैन ने की। इस अवसर पर समाज में एकता और भक्ति भाव पर जोर दिया गया। रथयात्रा में बैंड बाजे शामिल रहे। शहर के मुख्यमार्गों से होकर निकाली गई रथयात्रा के दौरान सुरक्षा के बंदोबस्त रहे। आयोजन में देवेंद्र जैन, राजकुमार जैन, संजय जैन, राजेंद्र जैन, सुशील जैन, नवीन जैन, पवन जैन आदि का सहयोग रहा।
केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए पेंशनर्स ने चेक दिया
मुजफ्फरनगर। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ने केरल के बाढ़ पीडितों के लिए एडीएम को एक लाख 21 हजार 400 का चेक दिया है। मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए यह धनराशि 121 पेंशनर्स ने दी है। कलक्ट्रेट में इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष वेदप्रकाश सिंहल, महामंत्री हुकुमचंद शर्मा, कोषाध्यक्ष राजपाल शर्मा, मंत्री केके शर्मा, बीआर शर्मा आदि रहे।